शुकुल बाजार अमेठी। इस बार मानसून समय पर आ गया है। बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।बारिश का असर रहा, हुई बारिश से फसलों के लिए काफी लाभदायक रहा। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का कहना है कि मानसून समय पर आने से फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। इस बार मानसून समय पर आया है। इससे किसानों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के काश कार किसानों का कहना है कि धान की नर्सरी तैयार हो गई है। बारिश होने से किसानों को धान की रोपाई के लिए सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही गन्ने, चारे एवं आम की फसल को भी फायदा है। अब तक आम अच्छा नहीं आ रहा था, लेकिन बारिश के बाद इसकी क्वलिटी में सुधार होगा। मानसून का समय पर आना अच्छा संकेत है। इस सीजन की जो भी फसल है उसे लाभ ही है।
सब्जी की खेती को हो सकता है नुकसान
क्षेत्र में में लगी सब्जी की खेती को ज्यादा बारिश नुकसान पहुंचाएगी। इस समय खीरा, टिंडा, लौकी, करेला, भिंडी, तुरई, हरी मिर्च,आदि की फसलें खड़ी हैं।
इस समय सब्जी को छोड़कर कोई ऐसी फसल नहीं है जिसे बारिश से नुकसान हो। मानसून समय पर आया है। इसका किसानों को लाभ ही लाभ है। धान की नर्सरी तैयार हो गई है। किसानों ने रोपाई भी शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ