शहीद जवानों की याद में शोक सभा दी गई श्रद्धांजलि

शहीद जवानों की याद में शोक सभा दी गई श्रद्धांजलि



शुकुल बाजार अमेठी। भारत और चीन के सैनिक के बीच हुई खूनी झड़प में शहीद हुए जवानों की याद में विकासखंड के सेंट जान विद्यालय पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए युवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शुकुल बाजार अध्यक्ष आशीष गिरी के अध्यक्षता में भारत तथा चीन सीमा पर शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चीन के घाटी हमले में शहीद जवानों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया वरिष्ठ नेता बब्बन द्विवेदी ने कहा कि इस कायरता पूर्ण हमले का चीन की भाषा में जवाब देने के लिए आज देश एकजुट है सभी लोगों को चीनी सामानों का बहिष्कार कर देश हित में अपना योगदान देना चाहिए वहीं क्षेत्र में भारत चीन एलएसी सीमा के गलवान घाटी में शहीद भारतीय सैनिकों की शहादत को लेकर लोगों में दुख तथा चीन के प्रति भारी आक्रोश देखा गया अमर शहीदों को श्रद्धांजलि के मौके पर श्रीनिवास शुक्ला बब्बन द्विवेदी अरुण कुमार शर्मा जितेन शुक्ला त्रिलोकी प्रसाद मुकुल शुक्ला सत्यम तिवारी आज कांग्रेसी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ