जनपद इन्टर मे प्रथम स्थान पाने वाली अर्चना कुमारी के हरचंदपुर घर पहुंचकर बधाई दी- अतुल सिंह

जनपद इन्टर मे प्रथम स्थान पाने वाली अर्चना कुमारी के हरचंदपुर घर पहुंचकर बधाई दी- अतुल सिंह 


नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली


रायबरेली
आज भाजपा नेता अतुल सिंह ने जिले मे इन्टर मे प्रथम स्थान पाने वाली अर्चना कुमारी के हरचंदपुर घर पहुंचकर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अर्चना ने जिले मे प्रथम स्थान पाकर हम सबका गौरव बढाया है।श्री सिंह ने कहा कि अर्चना के माता पिता के अनुशासन और संस्कारो व अर्चना की कड़ी मेहनत के कारण प्रथम स्थान मिला है।श्री सिंह ने अर्चना को शील्ड देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0पाठक,राम्दत्त पान्डेय,युवा नेता अरुण सिंह,नितिन सिंह,सन्जीत सिंह,राकेश मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ