पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुलेखा खातून के शौहर की सड़क दुर्घटना में मौत,

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुलेखा खातून के शौहर की सड़क दुर्घटना में मौत,
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
 बीकापुर अयोध्या
बीकापुर थाना क्षेत्र के बिलारी माफी चौराहे पर सोमवार सुबह तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल बसपा नेता/पूर्व चेयरमैन जुलेखा खातून के शौहर हफीज गरीब उल्ला की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी बीकापुर उपचार किए लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत बीकापुर के बिलारी माफी निवासी हफीज गरीब उल्ला सोमवार को अपने घर से  होटल पर आए और चाय पीकर वापस घर पैदल जाते समय सुल्तानपुर की ओर से तेज गति से आ रही बाइक की जबरदस्त टक्कर लगने से दूर जा गिरे। गम्भीर रूप से घायल हफीज़ गरीब उल्ला खां को बाजारवासियो के सहयोग से प्राइवेट वाहन से सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई हकीक उल्लाह निवासी नंदरौली ने दुर्घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चाक घर भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर बाइक सवार भी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ