अज्ञात कारणों से दलित बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

दैनिक हिंदी अक्षय मेल समाचार /विजय कुमार यादव / ब्यूरो प्रमुख अयोध्या।

      गुरुवार की देर शाम 18 वर्षीय दलित बालिका ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    प्राप्तजानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा असकरनपुर के मजरे पूरे बरइन निवासी दलित रामराज की लगभग 18वर्षीय पुत्री सुमन ने अज्ञात कारणों से गुरुवार की शाम घर के समीप जंगल में दुपट्टे के सहारे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।जानकारी होने पर परिजनों सहित भारी संख्या में  ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।तथा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । 

पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्र कोतवाली प्रभारी इंद्रेश कुमार यादव ने युवती का शव कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुऐ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तथा घटना के संबंध में परिजनों सहित ग्रामीणों से पूछताछ की।
   मृतका के भाई वीरेंद्र कुमार द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार मृतक युवती गुरुवार की देर शाम घर से शौच के लिए जंगल में गई थी।काफी देर तक वापस घर ना लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई।खोजबीन के दौरान घर के समीप स्थित जंगल में पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला। मृतक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कोई कारण स्पष्ट नहीं है।मृतका अभी अविवाहित तथा एक भाई व चार बहनों में तीसरे नं की थी।
    इस संबंध में कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश कुमार यादव ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामला आत्महत्या का लग रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ