मोटरसाइकिल सवार मिले हत्या अभियुक्त

उ0प्र0/अमेठी 10 जून 2020 प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज विश्वनाथ यादव मय हमराह द्वारा दिनांक 09.06.2020 को मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल पर सवार प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त बब्लू उर्फ मो0 सिरताज व विजय बहादुर को तिलोई नहर पुल के पास से समय करीब 08:45 बजे रात्रि में पकड़ लिया गया ।
अभियुक्त बब्लू उर्फ मो0 सिरताज की तलाशी से रुपये 15680 नगद बरामद हुआ तथा अभियुक्त विजय बहादुर की तलाशी से रुपये 2550 नगद बरामद हुआ । पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि लालपुर युसुफनगर में राजकुमार पाल की हार्डवेयर की दुकान में दिनांक 2/3.05.2020 की रात्रि में हम दोनों तथा टिलकू उर्फ समर बहादुर द्वारा मिलकर योजना के तहत रामकुमार पाल की हत्या करके तीनों लोग उसकी दुकान में रखे
38000 रुपये लूट लिये थे । बरामद रुपये उसी लूट के हैं व अन्य रुपये खर्च हो गये हैं । अभियुक्त बब्लू उर्फ मो0 सिरताज ने बताया कि उसके हिस्से में 29000 रुपये तथा अभियुक्त विजय बहादुर के हिस्से में 6000 रुपये मिले थे ।

पुलिस की कहानी :-
अभियुक्त मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर नहीं दिखा सके जिसे एमवी एक्ट में सीज किया गया । लूट के रुपये की बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 130/2020 धारा 302 भादवि में धारा 394,411 भादवि की बढोत्तरी कर थाना मोहनगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना के संक्षिप्त विवरण :-

दिनांक 03.05.2020 को दिनेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद नि0 ग्राम पूरे गया मजरे मत्तेपुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि मेरे भाई रामकुमार (मृतक) पुत्र हरिप्रसाद रोज की भांति लालपुर युसुफनगर में स्थित हार्डवेयर की दुकान पर देखरेख हेतु दिनांक 02.05.2020 की रात्रि लगभग 8:30 बजे गये थे । दिनांक 03.05.2020 को सुबह जब घर नहीं पहुंचे तो उनको देखने मैं व मेरे परिवारीजन आये तो दुकान का पिछला दरवाजा खुला था तथा मेरे भाई मृत अवस्था में दुकान की गैलरी में जमीन पर पड़े थे । जिस सम्बन्ध में थाना मोहनगंज पर मु0अ0स0 130/2020 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित कर कड़े निर्देश निर्गत किये थे ।

पुलिस के अनुसार:-

गिरफ्तार अभियुक्त बब्लू उर्फ मो0 सिरताज पुत्र लाल मोहम्मद नि0 युसुफ नगर मजरे करनगांव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । (लूट के 15680 रुपये),विजय बहादुर पुत्र रामफेर लाले नि0 अलादीन का पुरवा मजरे भीखीपुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । (लूट के 2550 रुपये)

बरामदगी-

• लूट के 18,230 रुपये नगद ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः-

1. मु0अ0सं0 130/20 धारा 302,394,411 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
2. 01 अदद मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर यूपी 36 ई 6999 (एमवी एक्ट में सीज)।
आपराधिक इतिहासः- 
बब्लू उर्फ मो0 सिरताज
• मु0अ0स0 48/18 धारा 4/10 उ0प्र0 वृक्ष संरक्षण अधिनियम थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

प्र0नि0 विश्वनाथ यादव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी , उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ,का0 राजकुमार यादव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी , का0 गुरुशरण यादव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ,का0 शुभम सिंह थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ,का0 शिवम गुप्ता ना मोहनगंज जनपद अमेठी

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तः-

• समर बहादुर उर्फ तिलकू पुत्र रामफेर उर्फ लाले नि0 ग्राम पूरे अलादीन मजरे भीखीपुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । (पुलिस मुठभेड़ में दिनांक 08.06.2020 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

अभियुक्त समर बहादुर उर्फ तिलकू पुत्र रामफेर उर्फ लाले
1. मु0अ0स0 614/17 धारा 396,412 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
2. मु0अ0स0 124/17 धारा 302 भादवि थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली ।
3. मु0अ0स0 488/17 धारा 395,397 भादवि थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
4. मु0अ0स0 1079/17 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ