बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
संवाददाता ----- शिव कुमार यादव
फूलपुर ----- बहरिया ब्लाक के अन्तर्गत तेजपुर गॉव मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस बहुत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बसन्त लाल पटेल ने की, बैठक में मुख्य अतिथि रूप से बहरिया ब्लाक प्रमुख कुलदीप पाण्डेय रहे तथा ब्लाक प्रमुख ने कहा कि मुखर्जी जी बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे एवं गरीबों के मसीहा भी थे हम सभी को उनके ही बताएं हुए मार्गो पर चलना है कार्यक्रम मे उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्र धरणी धर त्रिपाठी , राजाराम प्रजापति , पंकज कुमार श्रीवास्तव , जितेन्द्र सिंह तुलसी राम पाल , विक्रम सिंह प्रजापति , रामशंकर मिश्र श्याम लाल मौर्या श्याम बहादुर पटेल , सूबेदार सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक में कोविड 19 के मद्देनजर सोसल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

0 टिप्पणियाँ