दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
नीलम ब्यूरो
रायबरेली, 01 जून, 2020!
छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं बसपा जिला कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का बुनियादी अधिकार है। धन के अभाव में छात्र का शिक्षा से वंचित होना मानवता के लिए कलंक है। कोरोना संक्रमण के कारण हुए लाकडाउन के कारण किसी व्यक्ति, परिवार का ही नहीं वरन पूरे देश का आर्थिक ढंचा चरमरा गया है। एैसे में हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि जो जहाँ है और जैसी व्यवस्था दे सकता है, उसमें कंजूसी न करे। श्री सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रबन्धकांे से मांग की है कि वह अप्रैल, मई, जून तीन माह की फीस व प्रवेश शुल्क न लें। सुरेश सिंह ने राइजिंग चाइल्ड स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविन्द श्रीवास्तव ने प्रवेश शुल्क माफ कर अभिभावकों व छात्रों का दिल जीता। साथ ही अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरक का काम किया। सुरेश सिंह ने जिलाधिकारी रायबरेली एवं उ0प्र0 के मुख्यमन्त्री से मांग किया कि सभी विद्यालयों को निर्देश/आदेश करें कि जनहित में विद्यालय तीन माह की फीस न वसूल करे।

0 टिप्पणियाँ