दूसरों से उचित दूरी और मास्क लगाना है जरूरी।
हम सब की सुरक्षा के लिए इतना करना है बहुत जरूरी।।
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
नीलम ब्यूरो
भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए लॉक डाउन चरण 5 दिनांक 1 जून से 30 जून तक की गाइडलाइन के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा सभी आम जनमानस को दूसरों से उचित दूरी बनाने तथा बिना मास्क के किसी भी दशा में घर से बाहर न निकलने की सलाह कोरोनावायरस से बचने के लिए जारी किया है इसी निर्देश को बेसिक शिक्षा विभाग मीना राजू मंच की सक्रिय एवं सकारात्मक सोच तथा सहयोगी शिक्षिका सुगम करता टीम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा के दिशा निर्देशन एवं बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन शिक्षक एस.एस पाण्डेय के संयोजन एवं सहयोग से जबरदस्त जागरूकता अभियान चलाकर गांव-गांव घर-घर तक आम जनमानस को जिला प्रशासन के दिशा निर्देश से अवगत कराया जा रहा है और पालन करने की भी सलाह दी जा रही है जागरूकता टीम में विकास खंड हरचंदपुर से रश्मि वर्मा एवं कुसुम अवस्थी सलोन से प्रियंवदा पांडे डीह प्रीति सिंह महाराजगंज शकुंतला एवं सुनीति सिंह शिवगढ़ रोशनी देवी रोहनिया रिचा अवस्थी तथा जगतपुर से सोनम एवं दीपिका सिंह द्वारा बहुत ही आकर्षक प्रभावशाली प्रेरणादाई संदेश चार्ट पर बना कर सभी ग्रुपों में भेज कर आम जनमानस को स्वस्थ सुरक्षित व्यस्त मस्त रहने के उद्देश्य से घर पर ही रहे बिना मास्क बाहर न निकले और हर हाल में आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच ऐप को डाउनलोड करें और सभी से कराएं का संदेश देकर जागरूकता अभियान चलाकर आम जनमानस को जागरूक किया गया।
जागरूकता अभियान के संयोजक एवं प्रेरणा स्रोत शिक्षक बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन एस.एस पाण्डेय ने बताया कि इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने में हमारी सभी सक्रिय एवं सहयोगी डीआरपी मेंबर्स तथा मीना राजू मंच की सम्मानित सुगम करता टीम द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया और बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक करने की पूरी कोशिश की गई जो काफी सफल एवं सराहनीय रहा। श्री पांडे ने फिर एक बार इस अभियान को ताकत देने में सभी मीडिया बंधुओं का विशेष योगदान देने के लिए धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया है।

0 टिप्पणियाँ