पूर्व राज मंत्री सलोन विधायक दल बहादुर कोरी ने प्रदेशवासियों को विश्व योग दिवस शुभकामनाएं दी। विधायक ने विश्व योग दिवस के अवसर पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया

पूर्व राज मंत्री सलोन विधायक दल बहादुर कोरी  ने प्रदेशवासियों को विश्व योग दिवस  शुभकामनाएं दी।


विधायक  ने विश्व योग दिवस के अवसर पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया

 नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली



सलोन/ रायबरेली ।। 21 जून को विश्व योगा दिवस के रूप में मनाया जाता है । योग के तपोबल से ही ऋषि-मुनियों ने दुनिया को चकित  किया।   योगाभ्यास से असाध्य रोगों को भी खत्म किया जा सकता है । योग के द्वारा ही शरीर के अंदर  नई ऊर्जा का संचार कर  अनेक  बीमारियों को खत्म करने की क्षमता होती है  । योग विद्या हजारों साल  पुरानी है । इसी क्रम में आज भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री और वर्तमान में सलोन विधायक दल बहादुर कोरी  ने प्रदेशवासियों को विश्व योग दिवस शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिदिन घर पर  परिवार के साथ योग करे, जिससे निरोग रह सके। विधायक जी ने सरकार द्वारा निर्देशित नियमों का पालन करते हुए अपने आवास पर ही विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास करते हुए सपरिवार के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया । उन्होंने कहा कि योग को अपनाकर निरोग रहने का संकल्प लें और योग के ज़रिए निरोग भारत के निर्माण में अपनी भूमिका को निभाएँ। 

और  पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने दिवस के अवसर पर महाराजगंज   स्थित आवास पर  अपने परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ