अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार।
तिलोई अमेठी
जनपद अमेठी के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार जनपद अमेठी के पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई/गौरीगंज अर्पित कपूर के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विक्री के विरुद्ध “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को तहसील रोड नहर पुलिया के पास से समय करीब 06:30 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । पूछने पर अपना नाम रामसुफल पुत्र रामखेलावन नि0 ग्राम पूरे मुकुन्द मजरे रमई बताया तलाशी जिसके पास से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामदगी कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया
तिलोई अमेठी से शिव बरन यादव की रिपोर्ट

0 टिप्पणियाँ