लाखों की लागत से बन के तैयार राजकीय आईटीआई भवन में शिक्षण सत्र को संचालित कराये जाने की मांग
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
शिवगढ़-रायबरेली
कस्बे में लाखों की लागत से बन के तैयार राजकीय आईटीआई भवन में शिक्षण सत्र को संचालित कराये जाने की मांग शिक्षित युवाओं ने मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी से की ।विदित हो कि शिवगढ़ कस्बे में लाखों की लागत से तैयार राजकीय आईटीआई भवन पूरी तरह से सफेद हाथी की तरह साबित हो रहा है। पूर्व में विभागीय द्वारा आदेश किया गया था।कि सन् 2019- 20 की एडमिशन प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई थी ।और यह कहा गया था कि कक्षाओं का संचालन अगस्त 2019 से शिवगढ़ भवन में ही किया जाएगा । परन्तु इसके बावजूद भी कक्षाओं का संचालन शिवगढ़ राजकीय आईटीआई भवन में न कर शिक्षण सत्र कार्य गोरा बाजार रायबरेली से ही किया जा रहा है।जिसको लेकर क्षेत्र के शिक्षित युवा विपिन सिंह उर्फ अन्नू सिंह,अनूप कुमार,आशीष शुक्ला, धीरेंद्र मिश्र, उपेन्द्र तिवारी,अंजुल मिश्र, संदीप मिश्रा, दुर्गेश सिंह, अंशू त्रिवेदी,गौरव वर्मा, सारिका तिवारी, सुरभि विश्वकर्मा,रौनक सहित सैकड़ों युवाओं ने बताया कि अध्यनरत छात्रों को जिला मुख्यालय कोर्स करने जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर आक्रोशित शिवगढ़ क्षेत्र के युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, जिलाधिकारी , प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई गोरा बाजार के प्रधानाचार्य को संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करके लिखित शिकायत पत्र देकर शिवगढ़ आईटीआई में कक्षाओं का संचालन कराये जाने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ