राकेश सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, धीरेंद्र यादव का किया गया स्वागत



राकेश सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, धीरेंद्र यादव का किया गया स्वागत

दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
नीलम ब्यूरो


शिवगढ़, रायबरेली।। कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर अपना फर्ज निभाने वाले निष्ठावान, ईमानदार थानाध्यक्ष राकेश सिंह के स्थानांतरण पर जहां  क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं पत्रकारों द्वारा उन्हे भावभीनी विदाई दी गई। तो ही नवागंतुक शिवगढ़ थानाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव द्वारा कार्यभार संभालने पर उनका स्वागत किया गया। विदित हो कि बीती 7 जनवरी 2020 से 2 जून 2020 तक शिवगढ़ थाने में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे राकेश सिंह को बछरावां थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गदागंज में उप निरीक्षक के पद पर तैनात रहे धीरेंद्र यादव को शिवगढ़ थानाध्यक्ष बनाया गया है। बीते 5 महीने में एक दर्जन से अधिक बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर क्षेत्र को सुरक्षित माहौल प्रदान करने वाले राकेश सिंह के स्थानांतरण की खबर सुनते ही समूचे क्षेत्र में मायूसी छा गई। ज्ञात हो कि कोरोना के इस संकटकाल में थानाध्यक्ष राकेश सिंह अपनी नींद और चैन,सकून का बलिदान करके लोगों की जिंदगी आसान करने का काम कर रहे थे। जो लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए दिन-रात माइक से एलाउंसमेंट करके लोगों को  सचेत करते रहे। निष्पक्षता, न्यायप्रियता के लिए मशहूर ईमानदार राकेश सिंह लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने और गरीबों, जरूरतमंदों की मदद करने के मामले में जिले में सर्वाधिक चर्चा में रहे हैं। जिन्होंने अपनी कार्यशैली से अपराधियों में भय पैदा करने के साथ ही चल रही दलालों की दुकानों में ताला डाल दिया था। राकेश सिंह ने अपनी कार्यशैली से चंद दिनों में ही लोगों का विश्वास जीत लिया था। जिन्हें मिली मुख्य उपलब्धियों में राजा का पुरवा उचौरी ब्लाइंड मर्डर, कुम्भी गांव के पास हुई डकैती का खुलासा,दौलत खेड़ा मोड़ के पास हुई लूट का खुलासा, 19 किलो गांजे के साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी,दर्जनों कुन्तल शराब की बरामदगी एवं लहन और भट्ठियों को नष्ट करने के साथ ही मिश्रित शराब बेचने एवं बनाने वाले दर्जनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी, नकली बीज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थों के साथ दर्जनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अंग्रेजी शराब की दुकान में शराब की चोरी करके लॉकडाउन में महंगे दामों में बेचने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही, पशु तस्करी करने वाले आधा दर्जन अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ