डीजल पेट्रोल में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी के सम्बन्ध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

डीजल पेट्रोल में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी के सम्बन्ध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा



नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

महराजगंज रायबरेली। डीजल व  पेट्रोल के बढ़ रहे दाम को लेकर कॉंग्रेस के कार्यकताओं ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन। बताते चलें बछरावां विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस वैभव शुक्ला व उनके समर्थकों ने डीजल पेट्रोल में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी के सम्बन्ध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल के मूल्यों अनवरत वृद्धि से किसानों की कमर टूट रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ोतरी से आम जनमानस पूरी तरह प्रभावित हुआ है। जिन किसानों के पास राजकीय नलकूप एवं ट्यूबवेल की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे किसान इंजन पंपिंग सेट पर आधारित होकर सिंचाई करते हैं। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनमानस प्रभावित है। संगठन ने माO राज्यपाल महोदय से पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी पर अंकुश लगाने एवं बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग किया। इस मौके पर विधान सभा यूथ कांग्रेस बछरावा अध्यक्ष वैभव शुक्ला, आशुतोष सिंह ब्लाक अध्यक्ष महराजगंज, शिवम् अवस्थी अधिवक्ता, उदित चौरसिया पूर्व नगर अध्यक्ष, प्रिंशु वैश्य सोशल मीडिया प्रभारी सहित अन्य कांग्रेस के  नेता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ