अज्ञात कारणों से विवाहिता ने लगाई फांसी

दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर-----  महमूद अहमद
फूलपुर ------ कोतवाली अंतर्गत सांवडीह भोरई का पूरा गांव में अज्ञात कारणों से बीती रात एक विवाहिता नीतू उम्र 21 वर्ष पत्नी मनोज कुमार बिंद अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूल गई सुबह जब देर रात तक दरवाजा नहीं खुला तब घर वालों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो नीतू को फंदे से लटकता देख होश उड़ गए नीतू का पति सऊदी में नौकरी करता है ढाई वर्ष पूर्व दोनों का विवाह हुआ था नीतू को मौजूदा समय में डेढ़ वर्ष की बच्ची भी है सूचना पाकर कस्बा चौकी प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और नीतू का शव नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा तथा शव को पीएम हेतु भेज दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ