*पृथ्वी बचाने के लिए हरियाली जरूरी-अरविन्द श्रीवास्तव*
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली नीलम ब्यूरो
रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गत दिवस शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल परिसर में 20 छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अरविन्द श्रीवास्तव, एडवोकेट ने कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए धरती को हरा-भरा रखना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह वृक्षारोपण के लिए समाज में लोगों को जागरूक करे जिस से लोग प्रेरित होकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगेंगे तो प्रदूषण भी कम होगा और ऑक्सीजन स्तर भी बरकरार रहेगा, उन्होंने यह भी कहा कि वृक्ष लगाने के साथ साथ उनको बचाना और देखभाल करना भी आवश्यक है। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।

0 टिप्पणियाँ