प्रवासी श्रमिकों को लेकर जिलाधिकारी ने जनपद में कानून व्यवस्था के संबंध में की बैठक। पुलिस व राजस्व के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के दिए निर्देश।
दैनिक अक्षय मेल गौरीगंज ।
अशोक कुमार जायसवाल ।

अमेठी 18 जून 2020। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने हेतु प्रभावी लॉकडाउन के दौरान जनपद में प्रवासी श्रमिकों के आगमन के उपरांत जनपद में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवासी श्रमिकों के छोटे-छोटे विवादों पर विशेष ध्यान देकर उनका उनका निपटारा किया जाए। साथ ही पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को  ग्रामवार रजिस्टर बनाते हुए राजस्व व पुलिस  की टीम बनाकर विवादों को  निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को न्यायपूर्ण तरीके से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने  प्रवासी मजदूरों से  स्थानीय लोगों में कोरोना का संक्रमण न फैले इसके लिए लोगों को मास्क लगाने,  सैनिटाइजर का प्रयोग करना, वाहनों पर दो व्यक्तियों से अधिक ना चलने के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही  गुंडा एक्ट के अंतर्गत  जिला बदर किए गए व्यक्तियों पर निगरानी रखने, लॉकडाउन का पालन न करने, मास्क न लगाने  व शासन के निर्देशों का पालन न करने पर अधिक से अधिक व्यक्तियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने दुकानों को रोस्टर के अनुसार खोलने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटे-मोटे विवादों को  आपसी समन्वय से  निस्तारित करें।  बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, समस्त उपजिलाधिकारी समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ