कार की चपेट में आया साइकिल सवार किशोर, मौत
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
चौरे पुलिस चौकी क्षेत्र परोमा गांव निवासी मनीष कुमार यादव साइकिल पर सवार होकर जा रहे एक किशोर को कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। सड़क दुघर्टना में घायल किशोर को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही चौरे पुलिस चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे व हमराही सिपाही प्रमोद कुमार के साथ सीएचसी बीकापुर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया । पंचायत नामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चाक घर में भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार परोमा गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार यादव का पुत्र मनीष कुमार यादव उम्र 10 वर्ष मौसी के लड़के दीपांशु के साथ शनिवार को दस बजे के करीब साइकिल से विसुही पर चल रहे काम में मौजूद मां पूनम के पास जाते समय मंगारी पुल के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से हाइवे मार्ग पर तेज गति से आ रही कार की चपेट में आ गया । गम्भीर रूप से घायल दस वर्षीय मनीष कुमार को सीएचसी बीकापुर लाया गया । जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। दूसरा बालक साफ़ साफ़ बच गया।

0 टिप्पणियाँ