सड़क दुघर्टना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुघर्टना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता  बीकापुर अयोध्या


सोमवार दोपहर बाद बाइक के चपेट में आने से घायल अधेड़ की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।
बीकापुर थाना क्षेत्र मलेथू कनक निवासी राम नेवाज मिश्रा 2 जून को दोपहर बाद शौच कर वापस आ रहे थे कि बीकापुर से चवरढार तिवारीपुर निवासी राहुल निषाद और विनोद कुमार बाइक सवार तेज गति होने से अनियंत्रित होकर बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां भर्ती कर उपचार के दौरान मौत हो गई। चौकी रिकाबगंज प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ