नींद की झपकी में ढाबे में घुसी ट्रक, बाल बाल बचे खलासी व चालक

नींद की झपकी में ढाबे में घुसी ट्रक, बाल बाल बचे खलासी व चालक

दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज

रिपोर्टर महमूद अहमद

फूलपुर। तेज रफ्तार ट्रक के चालक को नींद में झपकी आने से लाकडाउन के कारण बंद पड़े ढाबे में जा घुसी। जिससे ट्रक गड्ढे में आधे से ज्यादा भाग पलट गया वही  चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। सुबह जब मॉर्निंग वॉक में लोग निकले तो ट्रक में फंसे ड्राइवर और क्लीनर को गेट खोल बाहर निकाला। 
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई गांव के बीडीसी राजकुमार पटेल ने एक ढाबा खोल रखा है ।जो लाकडाउन में इस समय बन्द चल रहा है। शनिवार भोर में मऊ आजमगढ़ से प्रयागराज जा रही ट्रक  के चालक को झपकी आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक ढाबे में जा घुसी। जिससे ढाबे की एक दीवार सहित पिलर क्षतिग्रस्त हो गया।सुबह ढाबा मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए एक लाख नुकसान की बात कहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ