इस बार बहुत सादगी से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

इस बार बहुत सादगी से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन 



नीलम ब्यूरो ,दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

लालगंज /रायबरेली! केक काटकर मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन।इस मौके पर कांग्रेसी नेता कमल सिंह चौहान ने  कहा कि राहुल हमारे आदर्श नेता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस प्रगति पर है, युवाओं में उत्साह है। इसी उत्साह की वजह से युवा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांघी के निर्देशानुसार कॅरोना जैसी महामारी में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर पूरे देश मे गरीबो तथा मजदुरो की मदद की । राहुल जी हमेशा युवाओं को राजनीति में सपोर्ट करते आये है उनके नेतृत्व में सम्पूर्ण भारतवर्ष विश्वगुरु बनकर उभरेगा ये हमे पूर्ण भरोषा है।
वही सरेनी विधनसभा अध्यक्ष
हर्ष भदौरिया ने कहा राहुल जी की सोच ही हमारे देश आगे लेके जा सकती है वो एकलौते नेता है जो कॅरोना जैसी महामारी में गरीबो व मजदूरों की आर्थिक मदत के लिए सरकार से आवाज उठाते रहे है,राहुल हमेशा से बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाने के लिए परेशान रहते है हमलोग आज ये संकल्प लेते है 2024 में उनको हम सब मिलकर प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिन रात एक कर देंगे। इस मौके पर महेश शर्मा कमल सिंह चौहान हर्ष भदौरिया  मिराज कुरैशी ,अबुल कुरैशी ,आदर्श सिंह, रंजीत सिंह ,भास्कर मिश्रा मो.परवेज अरसिल शेख ,हसन कुरैशीआदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ