दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर महमूद अहमद
फूलपुर बीती शाम 6:00 बजे आए चक्रवर्ती तूफान ने फूलपुर क्षेत्र में तबाही मचा दी बाबूगंज कनौजा कला भुलई का पुरा कोडापूर भमई मिश्रा पुर मैलहन अतरौरा आदि गांवों में पेड़ों तथा विद्युत पोल का काफी नुकसान हुआ फूलपुर टाउन मैलहन फिटर भोपतपुर फिटर बीती शाम से दोपहर 3:00 बजे तक बहाल नहीं हो पाए थे हर जगह बिजली पानी का हाहाकार मचा रहा खंसार उप केंद्र के विद्युत कर्मियों ने तो आधी रात तक मे विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी थी कई जगह घरों पर तथा सड़कों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ वही चक माली मे पक्का मकान की पूरी छत उड़कर रोड पर आ गई थी नुकसान का आंकड़ा अभी नहीं लगाया गया जा सकता नहीं राजस्व कर्मी क्षेत्र में नजर आए अतरौरा गांव में आकाशीय बिजली से मरे पप्पू सरोज के घर हल्का कानूनगो लेखपाल तहसीलदार आदि ने पहुंचकर शव पीएम हेतु भेजा

0 टिप्पणियाँ