नाले में गिरने से युवक की हुई मौत
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षयमेल समाचार पत्र रायबरेली
रायबरेली ।। मिल एरिया थाना क्षेत्र के कल्लू पुरवा के पास उस समय एक हादसा हो गया।जब मंडी से लौट रहा युवक बारिश से उफना रहे नाले में गिर गया। ये देख आस - पास के लोग जब तक मौके पर पहुचते वो डूब गया था।आनन - फानन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने जेसीबी से नाले की खुदाई कराई और कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ। युवक कि पहचान गुड्डू के तौर पर हुई जो तुलसी नगर का निवासी थी।
दरअसल पिछले दो दिनों से जिले में लगातार बरसात हो रही है जिसकी वजह से सभी नाली - नाले अपने उफान पर है।गुरुवार की दोपहर ऐसे ही नाले ने एक युवक की जान ले ली।मृतक गुड्डू अपने घर से मंडी जाने के लिए निकला था और वापसी के समय वो चौबे के होटल के पास नाले की पुलिया पर बैठ गया।अचानक वो नाले में गिर गया।ये देख आस पास के लोग दौड़े लेकिन तब तक वो नाले में समा चुका था।मामले की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुचे पुलिस कर्मियों ने जेसीबी मंगाकर नाले को तुड़वाया।तब जाकर युवक का शव बरामद हुआ। लोगो का कहना है कि युवक को मिर्गी का दौरा आता था।फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और मामले की सूचना परिजनों को दे दी।

0 टिप्पणियाँ