एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने समस्याओं को निस्तारित किये जाने की किया माँग प्रदेशभर के समस्त संविदा कर्मचारियों द्वारा काला फीता बांध कर विरोध किया गया व्यक्त



दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली




लखनऊ। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ(रजि0) के प्रदेष अध्यक्ष ठा0 मयंक प्रताप सिंह के आवहन पर शनिवार 6 जून को काला फीता बांध कर विरोध व्यक्त किया गया। 08 जून को मा0 मुख्यमन्त्री उ0 प्र0 सरकार तथा मा0 प्रधानमन्त्री भारत सरकार को जिलाधिकारी महोदय, एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किये जाने की कार्ययोजना बनायी गई।  
            प्रदेशभर के समस्त संविदा कर्मचारी गण मा0 मुख्मन्त्री आदित्य योगी नाथ को उनको दीर्घ आयु की कामना की। साथ ही एन0एच0एम0 संविदा कर्मचारियों के उज्जवल भविश्य हेतु मा0 मुख्यमन्त्री जी से आशीर्वाद स्वरूप एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को निस्तारित करने के लिये प्रदेश स्तर से दिये गये ज्ञापन के माध्यम से माँग की गई। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  संविदा कर्मचारी एसोशिएसन जनपद शाखाओं से लंबित मांगे तथा नियमितीकरण समान कार्य समान वेतन आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा पर रोकथाम आदि के क्रम में 4 जून 2020 को दिए गए ज्ञापन के अनुक्रम में सभी जनपद के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर अपने पद से संबंधित कार्य से विरत होकर  विरोध दर्ज कराया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जून से 10 जून तक काला फीता बांधकर विरोध प्रकट किया जायेगा।  वहीं11 जून से 15 जून तक 1 घंटा ज्यादा कार्य करना और 16 जून से 20 जून तक 2 घंटे ज्यादा कार्य करना उसके उपरांत 21 जून से 25 जून तक यदि शासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो 26 जून से 30 जून तक प्रांतीय नेतृत्व के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं स्वास्थ्य मंत्री महोदय को स्टे होम रहने हेतु पत्र का प्रेषण किया जाएगा। मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराएं इसी क्रम में जनपद में समस्त ब्लॉक इकाइयों पर स्थित सामुदायिक अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा भी काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराते हुए अपने से संबंधित कार्य को संपादित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ