सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को भव्य सम्मान के साथ पुलिस लाइन में विदाई समारोह आयोजित किया गया।


दैनिक अक्षयमेल समाचार

रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर -आज दिनांक 30.06.2020 को जनपद से 02 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। जनपद में तैनात रहे इन पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर व क्षेत्राधिकारी लाइन/बल्दीराय महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, प्रतिसार निरीक्षक महोदय द्वारा अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरान्त सेवानिवृत्ति होने वाले पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ शॉल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। समारोह में उपस्थित अन्य अधिकारीगणों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की सराहना की गई।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के नाम-
1- उ0नि0 श्री अनिरुद्ध सिंह
2- का0 साधू शरण पाण्डेय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ