पुलिस लाइन में निवासित पुलिस परिवारों से प्रत्येक द्वारा कम से कम एक पेड़ लगाने का वचन लिया गया-मीनू ममगाईं
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली नीलम ब्यूरो
रायबरेली पुलिस एवं "उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी" द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस परिवार द्वारा किया गया वृक्षारोपण तथा लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प *विश्व पर्यावरण दिवस* के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली स्वप्निल ममगाईं,अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली व जेष्ठ अभियोजन अधिकारी रायबरेली तथा क्षेत्राधिकारी नगर रायबरेली द्वारा पुलिस कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया | पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा थानों/चौकियों आदि स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया | पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी श्रीमती मीनू ममगाईं के कुशल नेतृत्व में *वामा सारथी,पुलिस फैमिली वेलफेयर एशोसियेशन* द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस लाइन रायबरेली में पुलिस परिवार द्वारा *वृक्षारोपण* किया गया जिसके अंतर्गत उपस्थित समस्त के द्वारा आम,अमरूद,जामुन आदि के पेड़ लगाये गये तथा *पर्यावरण संरक्षण* का दृढ़ संकल्प लिया गया | *श्रीमती मीनू ममगाईं* द्वारा पुलिस लाइन में निवासित पुलिस परिवारों से,प्रत्येक द्वारा कम से कम एक पेड़ लगाने का वचन लिया गया तथा उपस्थित बच्चों को *पर्यावरण संरक्षण* के बारे में जागरूक किया गया | इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली की धर्मपत्नी श्रीमती अपर्णा राय,क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन की धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी चतुर्वेदी,प्रभारी फील्ड यूनिट रायबरेली श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक महोदय लाइन की धर्मपत्नी श्रीमती श्रीति सिंह तथा प्रभारी महिला थाना श्रीमती संतोष कुमारी* आदि उपस्थित रहीं | कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन किया गया है।

0 टिप्पणियाँ