भुलई का पुरा गांव में जलजमाव कई घर डूबे
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर महमूद अहमद
फूलपुर --- विकासखंड फूलपुर के भुलई का पूरा गांव में जल निकासी ना होने से एक मोहल्ला पूरी तरह डूबा है लोगों के घरों तक पानी इकट्ठा हो गया है मवेशी भी कीचड़ पानी मे बांधे जा रहे हैं दो दर्जन से अधिक लोगों ने अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान को प्रार्थना पत्र सौंप कर जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है जिसमें भारत लाल मेवालाल पप्पू यादव विजय कुमार जयकुमार गीता देवी आदि का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिम्मेदारों को सौंपा गया है
जमीनी विवाद में मारपीट तीन पर केस दर्ज
फूलपुर कोतवाली के अतरौरा गांव मे जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई सूचना पाकर फूलपुर थाने के हलका इंचार्ज उप निरीक्षक लल्लन वर्मा ने मौके पर पहुंचकर एक पक्ष के ज्ञानचंद यादव तथा दूसरे पक्ष संतलाल एवं महेंद्र को हिरासत में लेकर धारा 151 के तहत चालान कर दिया

0 टिप्पणियाँ