कोरोना पाजिटिव पाये जाने वाले रानीगंज तहसील के ग्राम लोहारतारा को किया गया सील ।

कोरोना पाजिटिव पाये जाने वाले रानीगंज तहसील के ग्राम लोहारतारा को किया गया सील  ।

 अनिल यादव ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़/ दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र ।

प्रतापगढ़ । जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने अवगत कराया है कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच में मुम्बई से ग्राम लोहारतारा, जामताली थाना व तहसील रानीगंज निवासी सुरजीत सिंह सुत नन्द किशोर सिंह के कोरोना पाजिटिव पाये जाने के दृष्टिगत कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण हेतु इस स्थल को अस्थाई रूप से सील किये जाने एवं परिसर में प्रवेश व निकास एवं वाहनों के संचालन को (अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर) प्रतिबन्धित किया जाता है। प्रतिबन्धित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की दुकान व बैंक आदि अग्रिम आदेशों तक नही खुलेगें तथा आवश्यक सामग्रियों, दवाइयॉ, दूध, फल, राशन, सब्जी आदि की उपलब्धता डोर-टू-डोर की जायेगी। प्रतिबन्धित स्थलों पर मजिस्ट्रेटांं की तैनाती कर दी गयी है।
जिलाधिकारी ने ग्राम लोहारतारा, जामताली हेतु मजिस्ट्रेट के रूप में प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक अनिल कुमार सिंह प्रवक्ता रायबद्रीपाल सिंह इण्टर कालेज बीरापुर 9936604881 तथा सायं 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक राजमणि यादव प्रवक्ता रायबद्रीपाल सिंह इण्टर कालेज बीरापुर 9838347696 को तैनात किया  है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ