एनएचएम ने 80 हजार कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर काला फीता बांधकर विरोध जताया

एनएचएम ने 80 हजार कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर काला फीता बांधकर विरोध जताया

अक्षयमेल समाचार 


पंकज शुक्ला

रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। एनएचएम के अंतर्गत 80 हजार  कार्यरत कर्मचारियों के लंबित मांगों को लेकर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट बनीकोडर  के साथ साथ पूरे जिला बाराबंकी के कर्मचारी काला फीता बांधकर अपना विरोध जताया एनएचएम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा अपनी अग्रणीय भूमिका को निभाते हुए  आपदा में अपनी जान जोखिम में डालकर जन समुदाय को और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं बाराबंकी के जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह और जिला महामंत्री रईस खान ने बताया कि न्यायोचित लंबित मांगों हेतु समय-समय पर ज्ञापन के माध्यम से वह कार्य बहिष्कार अथवा हड़ताल के माध्यम से अपनी मांगों हेतु सरकार को आकर्षण किया जाता रहा लेकिन हड़ताल के समय जो समझौता किया जाता है उसका समय से पूर्व भी भुला दिया जाता है और अल्प वेतन भोगी संविदा कर्मचारियों के साथ छलावा किया जाता रहा जिसके परिणाम स्वरूप अभी तक किसी भी मांग पर सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया गया नहीं सम्मानजनक वेतन, दुर्घटना बीमा ,रिस्क अलाउंस ,चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा तथा समान कार्य समान वेतन आदि से वंचित रखा गया इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर सभी उत्तर प्रदेश के संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघ द्वारा निम्न कार्यक्रम के तहत अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे इसी क्रम में 5 जून को प्रदेश से समस्त जनपदों से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन की प्रति प्रेषण किया गया ,,दिनांक 6 जून से काला फीता बांधकर विरोध प्रकट किया जा रहा है, 11 जून से 15 जून तक 1 घंटे कार्य अधिक करना ,,16 जून से 20 जून को 2 घंटे कार्य अधिक करना, 21 जून से 25 जून तक शासन को समय दिया जाएगा ,26 जून से 30 जून तक स्टेट कमेटी द्वारा पुनः मुख्यमंत्री महोदय, स्वास्थ्य मंत्री राज्य व जनपदीय अधिकारियों का स्टे होम रहने हेतु पत्र प्रेषण ,,,,दिनांक 1 जुलाई 2020 से एनएचएम के अंतर्गत प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को स्टे होम जाने की संभावना ,(अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर तथा मानवीय आधार पर समस्त कर्मचारी द्वारा 24×7  सेवा प्रदान की जा सकती है) उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की मुख्य मांगे ये है-- 1-नियमितीकरण 2-रिजवी कमेटी लागू करना 3-आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा पर रोकथाम 4-आशा को आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भाती निश्चित मानदेय निर्धारित कर कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए एनएचएम संघ बाराबंकी के जिला महामंत्री डॉ रईस खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के के सभी जिलों से जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुरोध पत्र भी प्रेषित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ