आमने सामने से बाइक भिड़ंत में एक की मौत दूसरा सीरियस

आमने सामने से बाइक भिड़ंत में एक की मौत दूसरा सीरियस




दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज



रिपोर्टर ----- महमूद अहमद


फूलपुर ---- कोतवाली के अमोलवा तिराहे पर दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौके पर मौत हो गई दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया समय शाम 5:00 बाहरिया थाना अंतर्गत भवानापुर गांव के निवासी मनीष कुमार पटेल उम्र 24 वर्ष पुत्र सुभाष चंद्र पटेल अपनी नई बाइक से फूलपुर की ओर आ रहा था तभी प्रतापपुर के करुअाडीह गांव निवासी गुलाब चंद यादव पुत्र रामकिशोर जो अखबार वितरित करता है तथा घर जाने के लिए तिराहे पर पहुंचा था कि तभी आमने सामने की जोरदार भिड़ंत में एक की मौके पर मौत हो गई तथा दूसरा बुरी तरह घायल है सूचना पर  फूलपुर कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी फूलपुर लाए यहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया तथा गुलाब यादव को गंभीर अवस्था में यस आर एन रेफर कर दिया समाचार लिखे जाने तक अमोलवा  तिराहे पर घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ