कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का 50 वा जन्मदिन
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर --- महमूद अहमद
फूलपुर --- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गाँधी जी का 50वां जन्मदिन ब्लाक कांग्रेस कमेटी फूलपुर द्वारा मोती पैलेस सरैया मोड़ पर सादगी से लद्दाख मे शहीद हुए जवानो को श्रधान्जलि अर्पित करते हुए मनाया गया सर्वप्रथम सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ ने दो मिनट का मौन धारण करके अमर शहीदों को शत शत नमन करते हुये भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई श्रद्धांजलि को सम्बोधित करतें ब्लॉक अध्यक्ष वृजेश कुमार सिंह ने कहा कि आज माननीय राहुल गाँधी जी का जन्मदिन पूरे देश में लद्दाख की गवनाल घाटी मे शहीद् हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धान्जलि देने वा जवानो के सौर्य के रूप मे मनाय जा रहा है जब जब हमारी सीमाओ पर दुश्मनों ने सीमा लाघने का का द्दुश्साहस किया हमारे जवानों ने मुहतोड़ जबाब दिया है हमे अपनी सेनाओं पर गर्व है विनय दुबे पी सी सी ने कहा कि मोदी सरकार के आने से हमारी कूटनीतिक चाल असफल रही है पड़ोसी देशो से हमारे रिश्ते ठीक नही है नेपाल जो हमारे साथ था वह भी हमारी जमीनें हथियाने के फिराक मे है हमारा मित्र देश रूष अमेरिका और चीन से व्यापारिक रिश्ते बढने से हमसे दूर हो गया है जिला उपाध्यक्ष मजहर आलम ने कहा कि हमे राजनैतिक मतभेदों को भुलाकर संकट की घड़ी मे मिलकर चीन को मुहतोड़ जबाब देना चाहिये और सरकार को भी विपक्ष के साथ बैठ कर रणनीति बनानी चाहिये हम सब मरते दम तक देश की संप्रभुता पर आंच नही आने देगे इस मौके पर जिला महासचिव अशोक मिश्र,जिला सचिव कृष्ण मुरारी पटेल,सलीम टाइगर,शमशेर बहादुर पटेल,राम प्यारे शर्मा, कोमलाक्ष नरायन गिरि,जगदंबा यादव,गिरधारी सरोज,विनोद सरोज, फिरोज अहमद,मो साकिब आदि मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ