आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी चरा रहे 4 किशोर झुलसे

आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी चरा रहे 4 किशोर झुलसे


नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र

 ऊंचाहार, रायबरेली ।।गुरुवार को रायबरेली के ऊंचाहार विकास खंड के पचखरा गांव में उस समय अफ़रा तफरी मच गई जब घर से मवेशी चराने गए किशोरों पर अचानक से आकाशीय बिजली गिर गई।जिसकी चपेट में आने से चार किशोर झुलस गए।तेज आवाज व चीख पुकार सुनकर पास में ही संचालित भट्ठा मालिक ने एम्बुलेंस को फोन किया और घायलों को सीएचसी ऊंचाहार भिजवाया।मामले की सूचना मिलते ही किशोरों के परिवारी जनों में रोना पीटना शुरू कर दिया और सभी सीएचसी की ओर भागे।फिलहाल घायलों का ईलाज़ किया जा रहा है।


जिले में पिछले कुछ माह में आकाशीय बिजली से आधा दर्जन लोग हताहत हो चुके है।आज फिर एक बार ऊंचाहार क्षेत्र के पचखरा गांव में घर से बकरी चराने गए पांच बच्चों पर अचानक से आकाशीय बिजली गिर गई।जिसकी चपेट में आने से पांचों बच्चे झुलस गए।मौके पर पहुचे लोगो ने घायल बच्चों को सीएचसी ऊंचाहार ईलाज़ के लिए लेकर पहुचे जंहा मौजूद चिकित्सक ने सभी का ईलाज़ किया।दो बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस दौरान बच्चों के परिजनों के पहुचने से अफ़रा तफरी का माहौल बना रहा ।चिकित्सक सुनील गौतम ने बताया कि पांच बच्चे ईलाज़ के लिए आये थे।आकाशीय बिजली से झुलस गए थे।सभी का ईलाज़ किया गया। दो की हालत गंभीर है उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ