25 स्कूलों में तैनात होने के मामले का खुलासा हुआ। महिला शिक्षिका की नियुक्ति अमेठी, अंबेडकरनगर, रायबरेली

अक्षय मेल/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है जिसने शिक्षा विभाग की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


उत्तर प्रदेश राज्य के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में कार्यरत एक ही शिक्षिका की 25 स्कूलों में तैनाती का मामला खुलने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

 संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अमेठी जनपद के भादर विकास क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आराधना शुक्ला नाम की शिक्षिका तैनात है और शासन ने शिक्षकों के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी जो बीएसए अमेठी द्वारा प्रेषित की जा चुकी है बीएसए ने आराधना शुक्ला कौन है कहां-कहां नौकरी कर रही है इस बात से इनकार करते हुए एक आराधना शुक्ला जो मैनपुरी निवासी है उनकी नियुक्ति कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भादर अमेठी में हुई है इस बात पुष्टि की है।

ये मामला संज्ञान में तब आया जब विभाग ने शिक्षकों का डेटाबेस बनाना शुरू किया। उक्त शिक्षिका को वेतन के तौर पर 25 शिक्षकों का वेतन करीब एक करोड़ रुपया मिलने की भी पुष्टि हुई है। इस मामले में अब शिक्षा विभाग की नींद टूटी है और इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार शिक्षकों का डाटाबेस तैयार किये जाने के दौरान एक ही महिला शिक्षिका के 25 स्कूलों में तैनात होने के मामले का खुलासा हुआ। यह महिला शिक्षिका अमेठी, अंबेडकरनगर, रायबरेली, प्रयागराज, अलीगढ़ और अन्य जिलों में एक साथ 25 स्कूलों में काम करती हुई पाई गईं।

उक्त शिक्षिका को 13 महीनों तक वेतन के तौर पर लगभग 1 करोड़ रुपये भी मिले। अनामिका शुक्ला नाम की यह महिला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है।

फ़िलहाल बेसिक शिक्षा विभाग ने अनामिका का वेतन रोक दिया है और उसे नोटिस जारी किया गया है। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस का अनामिका शुक्ल ने कोई जबाव नहीं दिया है। इस मामले मे आगे की कार्रवाही जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ