समाज के विभिन्न संगठनों ने प्रशासन को दिया 24 जून तक अल्टीमेटम हमलावरों पर कार्यवाही न होने पर 25 जून को होगा प्रदर्शन

समाज के विभिन्न संगठनों ने प्रशासन को दिया 24 जून तक अल्टीमेटम

हमलावरों पर कार्यवाही न होने पर 25 जून को होगा प्रदर्शन


नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली


रायबरेली, 22 जून, 2020!

गंगा प्रसाद पासी, अध्यक्ष महाराजा माहे पासी स्मारक जन कल्याण संस्थान, रायबरेली, जय सिंह, अध्यक्ष, अखिल भारतीय पासी समाज (पंजी0)  रोहित कुमार चैधरी, संरक्षक, बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी, उ0प्र0 धीरज कुमार पासी, अध्यक्ष अमर शहीद वीरा पासी, सामाजिक सेवा संस्थान, रायबरेली उ0प्र0 अनुज कुमार रावत, अध्यक्ष वीरा पास शौर्य महासभा बछरावाँ, रायबरेली ने संयुक्त रूप से अपर जिलाधिकारी प्रशासन को चेतावनी पत्र सौंपकर जिला प्रशासन को 24 जून 2020 तक का अल्टीमेटम दिया है।  24 जून तक कार्यवाही न होने पर 25 जून 2020 को पासी समाज संघर्ष का शंखनाद करेगा।  अपर जिलाधिकारी को दिये गये गये पत्र में लिखा गया है कि राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी के ऊपर दिनाँक 16-06-2020 को तोमर कान्स्ट्रक्शन कम्पनी के इशारे पर दीपक वर्मा द्वारा जान से मारने की नियत से गोली मारी गयी, जिसकी रिपोर्ट अभी तक पंजीकृत नहीं की गयी है।  पासी समाज द्वारा दिनांक 19-06-2020 को मान्नीय मुख्यमन्त्री महोदय व श्रीमान् जी को ज्ञापन भी दिया गया, परन्तु अत्यन्त खेद है कि अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।  श्रीमान् जी मजदूर को उसकी मजदूरी पसीना सूखने के पहले मिल जानी चाहिए, लेकिन यहाँ तो मजदूरी माँगने पर गोली मारी जा रही है। हम पासी समाज के लोग राजा सुहेलदेव व अमर शहीद वीरा पासी के वंशज हैं, हम कायर व बुजदिल नहीं है, बदला लेना भी जानते हैं, लेकिन हम बाबा साहब भीमराव अम्बेदकर के अनुयायी हैं, उनके द्वारा बनाये गये भारतीय संविधान व कानून पर विश्वास करते हैं।  इसलिए हम अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए अपनी बात हर पटल पर रख रहे हैं।  हम संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष के लिए संकल्पबद्ध हैं।  यदि 24-06-2020 तक एफ.आई.आर. दर्ज करके अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया जता है तो हम पासी समाज के लोग 25-06-2020 को जिला मुख्यालय पर पर अपनी गृहस्थी के साथ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।  थाना मिल एरिया की पुलिस द्वारा संजय पासी के हमलावरों के विरूद्ध रिपोर्ट न लिखे जाने की शिकायत आज पुनः इंडियन पासी समाज के जिलाध्यक्ष राम किशुन पासी ने अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानन्द राय से की।  अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ