आदर्श सिंह बने भारतीय युवा कांग्रेस के लालगंज ब्लॉक के उपाध्यक्ष
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
आज दिनांक 23 जून 2020 को भारतीय युवा कांग्रेस सरेनी विधानसभा के अध्यक्ष हर्ष भदौरिया द्वारा आदर्श सिंह को ब्लाक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। आज सरेनी विधानसभा की कार्यकारिणी को विस्तार दिया गया जिसमें जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह पंकज द्वारा मनोनयन पत्र आदर्श सिंह को दिया गया ।
जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह पंकज ने कहा कि आदर्श सिंह की नियुक्ति से विधानसभा को बल मिलेगा ।कांग्रेस अब युवाओं को आगे लाने का प्रयास कर रही युवाओं को मौका मिलना चाहिये।
वही सरेनी विधानसभा अध्यक्ष हर्ष भदौरिया ने कहा कि 30 जून तक हर गांव में युवा कांग्रेस के 2 सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का हमारा लक्ष्य है उसी कदम में हम लोग आगे बढ़ रहे क्योंकि 2024 में राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जमीन पे उतरकर कार्य करने की आवश्यकता है ।हमे खुशी है कि आदर्श सिंह जैसे नवयुवा हमारे संगठन में एक नई ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे है ।जिससे हम लोगो का मनोबल ऊंचा रहता है । हमारी शुभकामनाएं आदर्श सिंह के साथ है पार्टी मजबूत हो के सही दिशा में आगे बढ़ेगी ।इस मौके पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह पंकज ,हर्ष भदौरिया ,मिराज कुरैशी,आदर्श सिंह,रंजीत सिंह,अनुराग सिंह, सुमित यादव,अबुल कुरैशी,निखिल चौधरी,भास्कर मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ