कोविड-19 सैनेटाइजिंग फुल बॉडी मशीन का हुआ शुभारम्भ

कोविड-19 सैनेटाइजिंग फुल बॉडी मशीन का हुआ शुभारम्भ



नीलम ब्यूरो, दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली


रायबरेली 19 जून, 2020
फिरोज गॉधी इन्जीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी संस्थान के छात्रों की स्टार्टप कम्पनी इनेक्सिको टेक्नॉलाजी द्वारा आटोमैटिक कोविड-9 कोरोना वायरस के संक्रमण जाचं हेतु सैनेटाइजिंग मशीन को विकसित किया गया है। मशीन का उद्घाटन संस्थान में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल व एसडीएम सदर किया गया। फिरोज गॉधी इन्जीरियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी इस्ट्रीट्यूट के निदेशक डा0आर0पी0 शर्मा व सीईओ शुभम जायसवाल द्वारा बताया गया कि यह मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी बेस्ड फुल बॉडी सैनेटाइजिंग मशीन है जो पूरी बॉडी को सैनेटाइजिंग करने के साथ ही व्यक्ति में बुखार, या कोविड-19 के लक्षण एवं मास्क न पहनने की जानकारी तेज सायरन बजा कर देती है। 
मुख्य विकास अधिकारी ने संस्थान के निदेशक व कम्पनी सीईओ से कहा कि वह वर्तमान समय में अधिक से अधिक इस प्रकार की मशीनों को सरकारी सेक्टरों के साथ ही प्राईवेट सेक्टरों को भी मुहैया करवाई जाये ताकि आमजन मानस कार्यालय में उपस्थित हो तो सैनेटाइजिंग के साथ ही उसकी जांच हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ