दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदपुर गांव में शनिवार देर रात आधा दर्जन राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत की सूचना पर बीकापुर कोतवाली पुलिस सक्रिय होते हुए घटनास्थल पर पहुंची जहां चार मोर मृत अवस्था में पड़ा मिला दो मोर घायल अवस्था में दिखाई दिए। स्थानीय पुलिस व ग्रामीण की सूचना पर वन विभाग को दूरभाष से जानकारी दी गई तो मौके पर पहुंचकर मृत अवस्था में पडे मोर और दो घायल मोर को पशु चिकित्सालय लाया गया जहां रविवार को दोनों मोर ने दम तोड़ दिया। आधा दर्जन मरे मोर का पशु चिकित्सक के द्वारा पीएम किया गया। और वन विभाग कर्मी के द्वारा अलग-अलग गढ्ढा खोदकर सम्मान जनक गाड़ दिया गया। पशु चिकित्सक ने बताया कि मौत किस कारण से हुई है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

0 टिप्पणियाँ