प्रधान पुत्रों ने लाठी डंडों चाकूओं से किया वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया

प्रधान पुत्रों ने लाठी डंडों चाकूओं से किया वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया


अक्षयमेल समाचार

पंकज शुक्ला




बाराबंकी ।। प्रधान पुत्रो ने लाठी, डंडे,चाकू से गाँव के ही पांच लोगों को रास्ते मे घेराबंदी कर जमकर पिटाई ,की जिसमे पांच लोगों को आई चोटें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर ग्राम प्रधान के पुत्रों ने सत्ता के मद में चूर गाँव के ही निवासी अजय, चंदन, अनूप, सौरभ, अंकुर को रामपुर व सूर्यबली पुरवा की सीमा पर मनिहारन पुरवा के पास पहले से ही घात लगाए लगभग एक दर्जन से अधिक लोग अचानक सभी पर एकाएक टूट पड़े । हो हल्ला व बचाव की मुद्रा में आये रामपुर ग्रामवासियों ने पलट वार करने का प्रयास किया किन्तु संख्या में कम होने के कारण चिल्ला कर किसी तरह सभी बच सके । सूचना पर पहुची चार पी आर बी 112 व दरियाबाद तथा कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एस आई रामचरण पांडेय को मौके पर कई औजार व मारपीट में घायलों को सी एच् सी में जाकर डॉक्टरी परीक्षण करा के आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ