गाँव के विरोधियों के साजिश का शिकार हुआ बैंक मित्र

संवाददाता नीरज पटेल अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
जौनपुर जिले के मछ्ली शहर तहसील के अंतर्गत थलोई गांव में वक्रांगी क्रेंद्र यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बी0सी0पॉइंट के बैंक मित्र अजीत यादव पुत्र स्व0 रामकुमार यादव बैंक मित्र का कहना है कि उनके खिलाफ उन्हीं के गाँव के उनके बचपन के मित्र वीरेंद्र सिंह उर्फ पंकज ने गाँव की एक अशिक्षित महिला का सहारा लेकर उसे बहला फुसलाकर कर एक कागज के पन्ने पर यह बताकर अंगूठा लगवाया कि मोदी सरकार ने सभी के बैंक खाते में 1500 रुपये भेजें है और तुम्हारे भी खाते में भी आया है l अंगूठा लगवाओं तुम्हारा पैसा निकाल दे यह सुनकर वो खुशी के मारे कागज के पन्ने पर अंगूठा लगा दिया और महिला मनरा देवी का सहारा लेकर पंकज ने उसी कागज के पन्ने पर प्रार्थना पत्र में बैंक मित्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई । महिलाओं को पैसा का लालच देकर मेरे खिलाफ फर्जी वीडियों बनाकर जिला स्तर के अधिकारी एल0डी0एम0 के पास भेज दिया औऱ मेरे ऊपर यह आरोप लगाते हुए कहा अजीत ने कई महिलाओं से खाता को पुनः चालू करने का चार्ज लेते है तभी एल0डी0एम0 जौनपुर ने तत्काल स्थिति को देखते हुए बैंक मित्र अजीत यादव की आई0डी0 बंद कर दिया उसके बाद सारे लेनदेन भी बंद हो गया ऐसी स्थिति को देखकर अजीत एल0डी0एम0 के कार्यालय गया बैंक अधिकारी से पूछने पर यह पता चला तुम्हारा विडियों वायरल हुआ है जो मेरे पास भी आया है इसमें कुछ महिला तुम्हारे खिलाफ शिकायत किया है कि अजीत ने हमारे खाते को डॉर्मेंट खुलवाने का पैसा लिए है अजीत ने इस वीडियों के सफाई दी उसके बाद एल0डी0एम तत्काल जांच करने के लिए आए । जब एल 0डी0 एम0 महोदय तथा वक्रांगी के भी अधिकारी महोदय मौके पर जांच करने के लिए थलोई गांव में आये तो यहा का नजारा कुछ और दिखाई दिया जो महिला बैंक मित्र की वीडियों में शिकायत कर रही थी उसने बताया कि साहब हमने कोई भी शिकायत दर्ज नही की और हमे वीडियों में बोलने के लिए मजबूर किया गया l एल 0डी0 एम0 ने कहा कि तुम जाँच मे गलत पाये गए हो तुम्हारी आई0डी0 पुनः दो से तीन सप्ताह में पुनः खोल दी जायेगी l पंकज सिंह जो कि अजीत का घोर विरोधी है इस लिए है कि पहले से ये भी वक्रांगी चला रहा है और अपने गलत आदतों से ही उसे अपनी वक्रांगी बंद करनी पड़ी l जलन के नाते की मेरे यहां ग्राहक की   भीड़ भाड़ ज्यादा रहता है और लेन देन भी आस पास के अन्य वक्रांगी केन्द्रों से ज्यादा होता था बस इसी जलन के नाते कितनी बार मुझे फसाने का प्रयास किया l जो कि अधिकरियों के द्वारा आई0डी0 खुलने का समय आ रहा था फिर इसने अपनी कलाकारी दिखाते हुए दुबारा फिर से दो महिला को पैसा का लालच देकर   फिर से प्रार्थना पत्र पर  अंगूठा लगाकर फिर से शिकायत दर्ज कराई कि अजीत यादव इन लोगो से भी खाता का डोर्मेंट हटाने का चार्ज लिया है जौनपुर अधिकारी के पास भेज दिया जब परेशान होकर बैंक मित्र ने मीडिया को इसके बारे में जानकारी दिया तो महिला मनरा देवी पत्नी श्रीनाथ ने मीडिया के सामने सारी सच्चाई बताई तो फिर से पंकज सिंह का ही नाम फर्जी प्रार्थना पत्र एल0डी0एम जौनपुर को दिए जाने की बात खुलकर सभी के सामने आ गई I बैंक मित्र का मीडिया के लोगों से कहना है कि सच्चाई छुपती नहीं एक ना एक दिन सभी के सामने आ ही जाता है  आप लोग हमें न्याय दिलाये क्योंकि मेरे घर की रोजी रोटी इसी से चलती हैं I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ