जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष एक घायल
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र प्रयागराज
संवाददाता शिव कुमार यादव
प्रयागराज थरवई थाना अंतर्गत ग्राम सभा प्रतापपुर सराय चांदी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में आज सुबह समय लगभग 7:00 बजे कहासुनी हुई लेकिन बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों पक्षों में खून खराबा शुरू हो गया
उक्त जानकारी के अनुसार भोलानाथ पुत्र बंशीलाल तथा शिवकुमार के बीच पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर रंजिश बढ़ती चली आई जिसके चलते आज सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जिसमें प्रथम पक्ष को भोलानाथ पुत्र बंशीलाल मिथलेश पुत्र भोलानाथ तथा अशोक कुमार को गंभीर चोटे आई शिकायती पत्र अनुसार थरवई थाना प्रभारी ने दूसरे पक्ष के शिवकुमार गुलाब सरवन तथा दिलीप को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

0 टिप्पणियाँ