दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
संवाददाता शिव कुमार यादव
गंगापार/प्रयागराज : सोरांव थाना अंतर्गत फाफामऊ चौकी में तैनात दरोगा शिवमूरत यादव की सर्विस पिस्टल रविवार को चोरी हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दरोगा से पूँछताछ करने के बाद सोरांव थाने की पुलिस और एसओजी को पिस्टल की खोजबीन में लगा दिया है।
जानकारी के मुताबिक दरोगा शिवमूरत यादव फाफामऊ चौकी पर तैनात हैं और शान्तिपुरम में किराए के मकान में रहते हैं। रविवार दोपहर उनकी सर्विस पिस्टल गायब हो गई। यह सूचना जब चौकी को दी तो पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस के अधिकारी चौकी पहुँचे और दरोगा से पूँछताछ करने के बाद पिस्टल तलाशने के लिए टीम गठित कर दी। इस मामले में एएसपी अशोक वेंकटेश के ने बताया कि दरोगा के कमरे से ही पिस्टल चोरी हुई है। मुकदमा दर्ज कर इसकी जाँच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ