दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
मुंबई से लौटा अपने गांव रुपीपुर में 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। ग्रामीणों में दहशत। गोविंदपुर ग्राम प्रधान अमर बहादुर चौरसिया ने बताया कि गोविंदपुर का मजरा रूपी पुर निवासी 35 वर्षीय युवक 22 मई को मुंबई से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलते ही 27 मई को सीएचसी बीकापुर चिकित्सक टीम के द्वारा डाभासेमर चिकित्सालय एंबुलेंस के माध्यम से युवक को ले गए थे जहां नमूना लेकर उन्हें घर वापस होम क्वांरटाइन के लिए भेज दिया था जैसे ही 29 मई देर शाम युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने की सूचना ग्राम प्रधान और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उप जिलाधिकारी को मिलते ही गोविंदपुर प्रधान से संपर्क साधना शुरू कर दिया और कोरोना पॉजिटिव युवक का लोकेशन भी लेने लगे। शुक्रवार देर शाम स्वास्थ्य टीम के साथ बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक खातिब अंसारी चिकित्सक टीम के साथ एंबुलेंस के से पहुंचकर युवक को बैठा कर आइसोलेशन के लिए ढाभासेमर ले गए। ग्राम पंचायत गोविंदपुर मजरा रूपी पुर में शनिवार कि सुबह होते ही खंड विकास अधिकारी बीकापुर अमित त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक रामप्रताप पांडे हल्का लेखपाल सूर्यनारायण विश्वकर्मा, ग्राम विकास अधिकारी अभिमन्यु विश्वकर्मा, एनम शिमला वर्मा, आशा बहू मीना , पुलिस महकमा के जो सिपाही राहुल यादव अंकित चौधरी और सफाई कर्मी की संख्या पहुंचकर रूपी पुर गांव गांव को ग्राम प्रधान अमर बहादुर चौरसिया के सहयोग से चारों तरफ बांस बल्ली के सहारे मार्गों को अवरुद्ध कर दिया गया जिसस बाहरी लोगों का प्रवेश न हो सके। सुरक्षा की दृष्टि से चारों तरफ लगाए गए बैरियर पर फोर्स भी तैनात कर दिया गया है। सफाई कर्मियों के द्वारा बसे 15 घर का सेंनटराइज किया।

0 टिप्पणियाँ