अज्ञात कारणों से 55 वर्षीय अधेड़ का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर-अज्ञात कारणों से अधेड़ ने फांसी लगाकार जान दिया।मामला सुल्तानपुर थाना दोस्तपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गोल्हनपारा निवासी रामबरन वर्मा उम्र 55 वर्ष ने अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दिया।मौके पर एकत्रित ग्रमीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर आगे की कार्यवाही करने में जुट गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ