दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर- जब से प्रवासी श्रमिक भाइयों का स्पेशल श्रमिक ट्रेन से सुल्तानपुर आना शुरू हुआ है,गोमती मित्रों ने लगातार उनके लिए भोजन वितरण की व्यवस्था बना रखी है, प्रत्येक दिन सायंकाल आने वाली स्पेशल ट्रेन के पहले ही गोमती मित्र मंडल के सभी सदस्य रेलवे स्टेशन पहुंच जाते हैं और जैसे ही श्रमिक भाई स्टेशन से बाहर आते हैं प्रशासनिक नियम कायदे का पालन करते हुए उन्हें लंच पैकेट सौंप दिया जाता है,प्रवासी श्रमिकों के लिए भी यह बहुत ही राहत का पल होता है,बुधवार सायं काल भी गोमती मित्रों ने प्रवासी श्रमिकों को भोजन वितरण का कार्यक्रम जारी रखा जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन,राम क्विंचल मौर्य,अजय प्रताप सिंह, दाऊजी,अजय वर्मा,अभिषेक,सनी नारायण,संतोष,विनय सिंह, कौशलेंद्र सिंह,जय नाथ,रवि, सतीश,वासु,अभय की भूमिका सराहनीय रही।।
0 टिप्पणियाँ