दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर ---महमूद अहमद
रिपोर्टर ---महमूद अहमद
फूलपुर----फूलपुर कस्बे के फरीदाबाद मोहल्ले में बॉम्बे से आये दो सगेभाइयो की रिपोर्ट कोरोना पॉजटिव आने से कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हड़कम्प मच गया दोनो को एसआरएन में भर्ती कराया गया है। फूलपुर कस्बे के फरीदाबाद मोहल्ला निवासी विजय शंकर मिश्र व शिवशंकर मिश्र दोनो सगेभाई है दोनों लोग बॉम्बे में रहकर अपना ब्यवसाय करते थे लॉक डाउन के चलते 26 मई को घर आये । मोहल्ले में पहुचे तो कोरोना सेम्पल की जांच के बाद शनिवार देर शाम उन दोनों भाइयों की रिपोर्ट कोरोना पॉजटिव आने से उक्त मोहल्ला समेत कस्बा एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में हड़कम्प मच गया । इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी फूलपुर विवेक चतुर्वेदी से पूंछने पर उन्होंने बताया कि जानकारी होने पर उपरोक्त दोनो भाइयो को एसआरएन में जांच के लिए भेजा गया था जहाँ से शनिवार देर शाम दोनो की रिपोर्ट कोरोना पॉजटिव आई है उनके सम्पर्क में कौन कौन लोग आए एवं परिजनों की भी जांच कराए जाने के निर्देश दे दिया गया है जिलाधिकारी के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ