दैनिक अक्षय मेल अयोध्या ।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मसौधा के राणी सती मंदिर परिसर में गुरुवार दोपहर दिनेश यादव (लोकसभा )की अगुवाई में पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं कोरोना सुरक्षा किट देकर सम्मानित किया गया। मिल्कीपुर विधायक प्रतिनिधि चंद्रभान यादव ने कहा कि पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों को छोटी बड़ी ख़बरों को पहुंचा रहे हैं तो वही मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा के छोटे भाई शुभम उर्फ विक्की बाबा ने कहा कि आज पूरा देश कोविड-19 से संघर्ष कर रहा है देश के पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर जनता को अफवाहों से मुक्त करने के साथ-साथ जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं और शहर से लेकर गांव की गलियों तक की खबरों से हम सभी को रूबरू करवा रहे हैं। इस संघर्ष में पत्रकार भी कोरोना योद्धा हैं इन योद्धाओं को सम्मानित करके सुख एवं गौरव की अनुभूति हो रही है।
इस मौके पर संजीव आजाद, सीएम यादव, राम सजीवन यादव, विजय कुमार यादव, यादवेन्द मोहन, रमेश यादव, कर्मवीर वर्मा घनश्याम वर्मा, राम अजोर वर्मा, सहित कई गणमान्य मीडिया कर्मी सम्मानित किये गये।

0 टिप्पणियाँ