शिव कुमार यादव /दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र प्रयागराज
करछना / प्रयागराज कौधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शोभऊ का पूरा गांव के तीन सगे भाई एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहर से घर लौटते समय करछना के पास सामने से आ रहे डंफर के आमने-सामने जोर दार टंकर होने से एक भाई कीं मौके पर मौत हो गई , और दो भाई गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
जानकारी के अनुसार कौधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शोभऊ का पूरा गांव निवासी स्वर्गीय छोटे लाल गुप्ता के तीसरे नंबर का लड़का अजित कुमार गुप्ता 20 वर्ष शुक्रवार को घर पर किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ खाॅकर जान देने की कोशिश की थीं । जिसकी तबीयत खराब होने पर उसके भाईयों ने करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया था ,
जिसको डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख कुछ देर बाद जिला अस्पताल रीफर कर दिया गया था । शनिवार को उसकी हालत में सुधार होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया था । तथा उसे घर ले जाने केलिए उसके दो सगे भाइयों में आनंद कुमार गुप्ता 22 वर्ष व अभिषेक कुमार गुप्ता 27 एक मोटरसाइकिल से तीनों ने कौधियारा के अपने गांव लौट रहे थे । कि करछना थाना क्षेत्र के चनैनी गांव के पास कोहडार मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार डंफर से आमने-सामने जोर दार टंकर हो गई । जिसमें बीच में बैठे अजित कुमार गुप्ता की मौके पर मौत हो गई, और उसके दोनों भाई बुरी तरह से घायल हो गए ।
मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में इलाज केलिए भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी हालत गंभीर देख कुछ देर बाद जिला अस्पताल रीफर कर दिया गया ।
मृतक अजित की लाश को करछना पुलिस ने पीएम केलिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
घटना कीं जानकारी परिजनों को होने पर घर में कोहराम मच गया ।

0 टिप्पणियाँ