मातृ दिवस पर गोमती मित्रों ने किया धरती मां का श्रृंगार,सीता उपवन में करके श्रमदान साफ किया झाड़ झंकार।
दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-गोमती मित्र मंडल ने मातृ दिवस को धरती मां को समर्पित करते हुए उनके श्रृंगार स्वरूप सीता उपवन में विधिवत साफ सफाई करते हुए धरती मां के प्रति हो रही गलतियों और प्रकृति के साथ हो रही छेड़छाड़ के लिए क्षमा याचना करते हुए मां से कोरोना जैसी त्रासदी से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की,प्रातः ५:३० गोमती मित्र मास्क लगाकर और सामाजिक भौतिक दूरी का निर्वहन करते हुए पूरे सीता उपवन को प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन के नेतृत्व में साफ किया, उपस्थित गोमती मित्र अजय प्रताप सिंह,अजय वर्मा, दाऊजी,अनुज,सनी,दीपक मोदनवाल,रुद्र,राजा भैया,श्याम, वासु,अभय आदि ने पूरी तन्मयता के साथ श्रमदान को अंजाम दिया।।
0 टिप्पणियाँ