पैदल आते श्रमिकों की उन्हें बड़ी है फ़िक्र,भोजन-पानी बांटते है- गोमती मित्र

पैदल आते श्रमिकों की उन्हें बड़ी है फ़िक्र,भोजन-पानी बांटते उन्हें गोमती मित्र

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-गोमती मित्र मंडल परिवार लॉक डाउन के प्रथम दिवस से ही कभी तैयार भोजन,कभी लंच पैकेट, कभी राशन किट लगातार जरूरतमंदों को बांटता चला रहा है, लेकिन इधर बदली परिस्थितियों में सुदूर प्रांतों से अपने घरों की ओर पैदल, साइकिल,टेंपो ट्रक से प्रस्थान कर रहे श्रमिक भाइयों की दयनीय स्थिति और भोजन की आवश्यकता को देखते हुए गोमती मित्रों ने शुक्रवार सायंकाल से श्रमिक भाइयों के लिए तैयार भोजन वितरण की व्यवस्था तैयार की,,१५ तारीख शुक्रवार को अमहट चौराहे से लेकर पयागीपुर चौराहा,अयोध्या-प्रयागराज बाईपास तक जो भी श्रमिक भाई आते हुए दिखाई पड़े सभी को भोजन उपलब्ध कराया गया,यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, उपस्थित गोमती मित्रों में प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन,संत कुमार,राजेश पाठक,अजय प्रताप सिंह,वीके सिंह,दशरथ सिंह,डॉ कुँवर दिनकर प्रताप सिंह,दाऊजी,अजय वर्मा,अभिषेक,अनुज,दीपक मोदनवाल,श्याम,संतोष,रवि,अर्जुन आदि लोग लगातार लगे रहे।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ