औरैया सडक हादसे में मृत मजदूरों के आश्रितों को एक एक लाख रुपए देने की घोषणा।
राज्य सरकार से प्रत्येक परिवारों को दस दस लाख दिए जाने की मांग
सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दरियादिली ने एक बार फिर से आम जनमानस का दिल जीत लिया है ।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने औरैया सड़क हादसे में मृत मजदूरों के आश्रितों को तत्काल एक एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
शुक्रवार की रात को अन्य राज्य से मजदूरों को लेकर आ रही ट्रॅक की को सामने से आ रही ट्रॅक से जोरदार टक्कर में दो दर्जन से अधिक मजदूरों की हादसे में दर्दनाक मौत की सूचना के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रत्येक मजदूरों के आश्रित परिवार को पार्टी कोष से एक एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा करते हुए मजदूरों के परिवारों को राज्य सरकार से दस दस लाख रुपए दिलाये जजाने की मांग की।

0 टिप्पणियाँ